Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

ममता ने बंगाल पुलिस को धमकाया, बोलीं- केंद्रीय बल जाने के बाद देखेंगे क्या होगा

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव में निष्पक्ष मुकाबला करने के बजाय प्रशासनिक दबाव का सहारा ले रही है

18 Apr 2026

ममता ने बंगाल पुलिस को धमकाया, बोलीं- केंद्रीय बल जाने के बाद देखेंगे क्या होगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में आयोजित जनसभा से राज्य पुलिस को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस केंद्रीय बलों के सामने सिर झुका रही है। उन्हाेंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि केंद्रीय बलों के जाने के बाद फिर देखेंगे क्या होगा।
बारुईपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बिमान बनर्जी और बारुईपुर पूर्व के प्रत्याशी विभास सरदार के समर्थन में आयोजित सभा में ममता ने कहा कि वर्तमान समय में स्थानीय पुलिस केंद्रीय बलों को देखकर दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल दो या तीन सप्ताह की है, इसके बाद परिस्थितियां बदल जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव में निष्पक्ष मुकाबला करने के बजाय प्रशासनिक दबाव का सहारा ले रही है।
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से भाजपा की गिरावट शुरू हो चुकी है और बंगाल में इसका दूसरा चरण दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि बंगाल हमेशा देश को दिशा दिखाता है और इस बार भी परिवर्तन की शुरुआत यहीं से होगी।
महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। ममता ने आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।
सभा में उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और मतदाताओं से तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने रोजगार, स्वास्थ्य, पेंशन, किसानों और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना चार मई को हाेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता ने बंगाल पुलिस को धमकाया
उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव में निष्पक्ष मुकाबला करने के बजाय प्रशासनिक दबाव का सहारा ले रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News